विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया गंगा स्नान मेले का उद्घाटन

Spread the love

रुद्रपुर।देवभूमि खबर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने गदरपुर रोड पर भाखड़ा पुल के पास स्थित श्री शनि देव श्री सांई और हनुमान मंदिर में आयेाजित गंगा स्नान मेले का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा हिंदू संस्कृति में मेले और पर्वों का विशेष महत्व है। कार्तिक मास को आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा धार्मिक आयोजनों में प्रतिभाग करने से मन को शांति मिलती है और मन में नई उर्जा का संचार भी होता है। श्री ठुकराल ने कहा आज हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए सर्व हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इस अवसर पर अमित नारंग, डा. ओमवतीर, राजेंद्र, सन्नी गुगलानी, बबलू चक्रवर्ती, डाल चंद्र सैनी, मिंटू सैनी, ओमकार सैनी, होरी लाल सैनी, अर्जुन सैनी, संतोष, रवि बजाज, नीलिमा मंडल, नेमवती सैनी, सुलोचन, दिनेश पाल, नरेंद्र छाबड़ा, गुरनाम कालड़ा, सुनील सैनी आदि लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles