22 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन – छोटे बच्चों को दी जा रही तालीम, तैयारियां जोरों पर

22 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन – छोटे बच्चों को दी जा रही तालीम, तैयारियां जोरों पर
Spread the love

रिपोर्ट – ललित जोशी

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों सहित पूरे देश में आगामी 22 सितंबर से नवरात्र पर्व के अवसर पर रामलीलाओं का मंचन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा मल्लीताल, आदर्श कमेटी सूखाताल, तल्लीताल रामलीला कमेटी और नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा द्वारा मंचन की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

रामलीला रिहर्सल के दौरान भगवान राम, माता सीता एवं लक्ष्मण द्वारा माता सरस्वती की स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 1972 से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को दो माह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है और बच्चों का बढ़ता रुझान समाज के लिए शुभ संकेत है।

समिति के प्रधान अधिकारी बीरेंद्र जोशी ने कहा कि वह भी 1972 से रामलीला मंचन से जुड़े हैं और शेर का डांडा क्षेत्र में होने वाली रामलीला सबसे विशेष मानी जाती है। इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है।

रामलीला में विभिन्न पात्र निभाने वाले कलाकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए। भगवान राम की भूमिका निभाने वाले निखलेश उपाध्याय ने कहा कि यह मंचन आत्मविश्वास को बढ़ाता है। रौनक (लक्ष्मण) ने बताया कि वह दो वर्षों से अभिनय कर रहे हैं। संस्कार पांडे लगातार माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं। रावण का अभिनय चेतन बिष्ट कर रहे हैं, जबकि संतोष पंत पिछले 15 वर्षों से सूर्पनखा का अभिनय कर रहे हैं, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होता है।

समिति से जुड़े डॉ. हिमांशु पांडे 30 वर्षों से जनक की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी पत्नी दीपा पांडे (सुनैना) और पुत्र संस्कार पांडे (सीता) भी रामलीला से जुड़े हैं। हितेश जोशी हनी मेघनाथ का अभिनय कर रहे हैं, जबकि पहले वह राम सहित कई भूमिकाएं निभा चुके हैं।

इस बार रामलीला की खासियत यह भी है कि राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, रावण, मंदोदरी, सुलेचना और सीता की सहेलियों की भूमिकाएं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा निभाई जा रही हैं। मंदोदरी की भूमिका मुस्कान राणा कर रही हैं, जबकि सीता की सहेलियों के अभिनय ने भी दर्शकों का दिल जीता।

रामलीला मंचन में सहयोग देने वालों में महासचिव पूरन चन्द्र पांडे, दिनेश जोशी, प्रकाश पांडे, सुरेश कांडपाल, महेश चन्द्र तिवारी, बी.सी. पन्त, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विपिन पांडे, कंचन चन्दोला, उर्बादत जोशी, कुँवर सिंह, ललित गोस्वामी, प्रकाश चन्दोला, घनानंद भट्ट, मोहन जोशी, दीपक जोशी, राजेश जोशी, उमेश सनवाल, कैलाश जोशी, चन्द्र शेखर जोशी, इन्द्र सिंह रावत, गणेश लोहनी, प्रकाश चन्द्र सती, मनोज पांडे, दीपक पांडे, चंदन जोशी, कमल बिष्ट, चारु पन्त, पंकज वर्मा, प्रकाश जोशी, विनोद सनवाल, नवीन चन्दोला, भैरव बिष्ट, हरदा पंडित, बीरेंद्र सिंह बिजी बाबा, हिम्मत सिंह, गौरव जोशी गुड़ु, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडे, महेश बोरा, राजेन्द्र बोरा, नीरज डालाकोटी, महावीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles