रोटरी क्लब मसूरी ने छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड, मासिक धर्म स्वच्छता पर दी जानकारी
मसूरी।रोटरी क्लब मसूरी ने अपनी “रेड डॉट इनिशिएटिव” परियोजना के तहत मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को 135 सेनेटरी पैड पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. श्रृष्टि करणवाल ने मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जानकारीपूर्ण वार्ता भी दी।
यह पहल रोटरी क्लब की को-पायलट परियोजना के रूप में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी की फर्स्ट लेडी दीपाली अग्रवाल ने की। इस दौरान रोटरी अध्यक्ष डीपक अग्रवाल, सचिव योगिता गोयल, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र करणवाल और मनोरंजन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रभा तपलियाल ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से छात्राओं में जागरूकता बढ़ती है और वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित होती हैं।
रोटरी क्लब मसूरी समय-समय पर छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित करता रहता है।

