ऑनलाइन निवेश के नाम पर 98 लाख की ठगी, एसटीएफ ने मास्टरमाइंड कोलकाता से किया गिरफ्तार

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 98 लाख की ठगी, एसटीएफ ने मास्टरमाइंड कोलकाता से किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 98 लाख रुपये की साइबर ठगी के मास्टरमाइंड मृदुल सूर को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने फेसबुक/व्हाट्सऐप पर फर्जी प्रोफाइल और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का उपयोग कर पीड़ित को निवेश के लिए फंसाया। प्रारम्भ में छोटे रिटर्न देकर विश्वास जीता और बाद में धमकी व ब्लैकमेल कर 28 जुलाई 2020 से 9 अगस्त 2024 तक विभिन्न बैंक खातों में लगभग ₹98 लाख जमा कराए।

धारा 41 CrPC का नोटिस दिए जाने के बावजूद अभियुक्त लगातार जांच से बचता रहा, जिस पर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने ठगी की रकम एटीएम और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से निकालने की बात स्वीकार की। एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ईडन पार्क इलाके से दबिश देकर उसे पकड़ा। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के “डिजिटल अरेस्ट” या ऑनलाइन निवेश/दोगुना पैसा करने के प्रलोभन में न आएं और संदिग्ध कॉल/मैसेज की स्थिति में तुरंत साइबर थाने या 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

देवभूमि खबर

Related articles