प्रान्तीय रक्षक दल का एक शिष्ट मण्डल ने अपनी कई मांगों को लेकर सहायक निदेशक पी०आर०डी० से की मुलाकात,मिला आश्वासन

प्रान्तीय रक्षक दल का एक शिष्ट मण्डल ने अपनी कई मांगों को लेकर सहायक निदेशक पी०आर०डी० से की मुलाकात,मिला आश्वासन
Spread the love

देहरादून।चार धाम रात्रा ड्यूटी में तैनात पी०आर० डी० जवानों को के बिलम्बित वेतन को लेकर प्रान्तीय रक्षक दल के एक शिष्ट मण्डल ने प्रदेश सलाहकार रामानन्द भट्ट के नेतृत्व में सहायक निदेशक पी०आर०डी० दीप्ती जोशी से मुलाकात की।

श्री भट्ट ने कहा कि चार धाम रात्रा सीजन ड्यूटी में तैनात पी०आर०डी० जवानों को पिछले माह से वेतन न दिया जाना खेद का विषय है । उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा जैसी सेवाओं में बजट से लेकर अन्य कई सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है लेकिन पी०आर०डी० जवानो के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट नहीं है । उन्होने कहा कि पीआरडी जवान अपनी ईमानदारी व निष्ठाभाव से एक जनपद से दूसरे जनपद में लगभग तीन से से चार सौ किमी की दूरी पर कठिन परिस्थितियों मे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से उच्च अधिकारियों के निर्देशों में निभा रहे हैं इसके अलावा भी पी०आर०डी० जवानो के साथ कई तरह की दिक्कतें है जैसे किसी तरह की कोई छुट्टी के डी०ए० न कोई बीमा न नियमित रोजगार न कोई चिकित्सा सुविधा आदि इन जवानों को नही मिल पाती है ।

प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मन्द्रवाल ने सहायक निदेशक को अवगत कराया कि ब्लाकों में ब्लाक कमाण्डर तैनात है जो ब्लाक के सभी प्रकार के कार्यों का निर्वाहन करते हैं लेकिन उन्हें किसी प्रकार का टी०ए० / डी०ए० एवं किसी प्रकार भी सम्मान तक नही दिया जाता है ।

सहायक निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं से दूरभाष पर निदेशक को अवगत करवाया। निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को एक सप्ताह के भीतर वेतन व अन्य विन्दुओं पर शासन स्तर से कार्यवाही कर निस्तारण का आश्वासन दिया। निदेशक द्वारा दिए गए आश्वासन के साथ प्रदेश संगठन ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगो पर कोइ कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन उग्र आन्दोलन करने पर मजबूर होगा।

देवभूमि खबर

Related articles