सरस्वती विहार विकास समिती ने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को बैठक में किया आमंत्रित, जनसमस्याओं से कराया अवगत
देहरादून।।सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुद देहरादून के तत्वाधान में कॉलोनी की पुलिस प्रशासन सेवा संबंधित विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों के साथ एक विशेष बैठक की गई जिसमें नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष श्री लोकेंद्र बहुगुणा को आमंत्रित किया गया।
बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्र वासियों एवं थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी का स्वागत किया और कॉलोनी की विभिन्न जन समस्याओं को अवगत कराने के लिए समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट को आमंत्रित किया। श्री बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में अवांछनीय तत्वों द्वारा आए दिन घरों में चोरी की घटना की शिकायत मिल रही है।नशेड़ियों द्वारा कॉलोनी की बस स्टैंड, पार्को एवं कम आवाजाही वाली जगह पर नशा करके कॉलोनी का माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है, इसके साथ ही कॉलोनी की मुख्य मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है विशेष कर सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक, सड़कों एवं गलियों में फल और सब्जियों की ठैली लगाई जा रही है जिससे ट्रैफिक की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
।श्री बिष्ट ने कॉलोनी में अवांछनिया तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने और सभी फल सब्जी ठेली वालों की पुलिस वेरिफिकेशन करने की भी मांग की। समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट एवं सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कॉलोनी की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए एक 6 सूत्रीय मांग पत्र थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को सौंपा। समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने उक्त सभी मांगों के समाधान के लिए नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष श्री लोकेंद्र बहुगुणा को अपने उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।थानाध्यक्ष श्री बहुगुणा ने सरस्वती विहार विकास समिति का आभार प्रकट किया कि उन्होंने कॉलोनी की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मुझे कॉलोनी वासियों के सम्मुख बुलाया ताकि मैं सबसे व्यक्तिगत रूप से बात करके सभी समस्याओं का निराकरण कर सकूं।उन्होंने कहा कि आज अत्यधिक आधुनिक टेक्नोलॉजी आ चुकी है और चोरी की घटनाओं को उसी से अंजाम दिया जा रहा है। आज हमारे सामने सबसे ज्यादा मामले नशाखोरी के आ रहे हैं जिसमें ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे चपेट में आ रहे हैं जो की चिंता का विषय है।उन्होंने बैठक में उपस्थित मातृशक्ति एवं वरिष्ठ जनों को आगाह किया कि आपको अपने बच्चों पर आंख बंद के करके विश्वास नहीं करना है उनकी रोज की दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए । थानाध्यक्ष द्वारा सभी लोगों से निवेदन किया कि किराएदार रखते समय उनका पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य काराये जिन घरों में सिर्फ बुजुर्ग लोग रहते हैं उनकी सूचना पुलिस को अवश्य दें, व्हाट्सएप कॉल सिर्फ अपने परिचित लोगों का ही उठाये, अनजान लोगों का व्हाट्सएप कॉल उठाकर आप किसी परेशानी में पढ़ सकते हो इसलिए छोटी-छोटी बातों का अवश्य ध्यान रखें. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी की बातों को गंभीरता से सुना, सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी का बैठक के लिए समय देना और क्षेत्र वासियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया।.
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बीएस चौहान उपाध्यक्ष श्री कैलाश राम तिवारी सचिव श्री गजेंद्र भंडारी कोषाध्यक्ष श्री विजय सिंह रावत वरिष्ठ मंत्री श्री अनूप सिंह फर्त्याल कनिष्ठ मंत्री श्री सुबोध मैठानी प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला, श्री मूर्ति राम बिजलवान, श्री दिनेश जुयाल, श्री त्रिमूर्ति सिंह नेगी, श्री मंगल सिंह कुटी, श्री जी एस थंड़ियाल, श्री जयप्रकाश सेमवाल, श्री आशीष गुसाईं, श्री दीपक काला, श्री जयपाल सिंह बर्तवाल, बगवालिया सिंह रावत, श्री गजेंद्र सिंह रावत, श्रीमती संगीता सेमवाल, श्रीमती बीना असवाल, श्रीमती सरस्वती बिष्ट, श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती सुशीला सेमवाल, श्रीमती सुषमा रावत, श्रीमती नीतू भंडारी, श्रीमती रीना रावत, श्रीमती सुशीला उपाध्याय, श्री पी डी जदली, श्री ए आर जोशी, श्री डी एस राणा, श्री गोविंद सिंह मेहर, श्री डी पी पालीवाल, श्री वीरेंद्र दत्त जोशी, श्री सिंहाराम जोशी, श्री कुंदन सिंह बिष्ट, श्री जी के पाठक, आदि उपस्थित थे।

