आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आये सचिवालय कर्मी
देहरादून।।विकासनगर के दुर्गम छेत्र बिन्हार के ग्राम जाखन (ग्राम पंचायत मदर्सू) के आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आये सचिवालय कार्मिकों ने एक लाख, बयासी हजार, दो सौ साठ रुपये एकत्रित कर आपदा पीड़ित 17 परिवारों में तथा गांव के 02 दिव्याग व्यक्तियोँ को वितरित किए।
उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत बिन्हार छेत्र के मदर्सू गांव के निवासी अमित सिंह तोमर ने पहल कर श्री टी0एच्0 खान, अनुभाग अधिकारी, श्री राकेश महर अनुभाग अधिकारी, श्री पवन असवाल समीक्षा अधिकारी, श्री राजेन्द्र रतूड़ी समीक्षा अधिकारी, श्री अनुज शेखर समीक्षा अधिकारी, श्री राकेश जोशी समीक्षा अधिकारी के सहयोग से कुल धनराशि ₹1,82,260/(एक लाख, बयासी हजार, दो सौ, साठ रुपये मात्र) एकत्रित किये। सचिवालय कार्मिकों ने आपदा पीड़ित क्षेत्र जाखन में जाकर कैम्प में रह रहे ग्रामवासियों एवं आपदा प्रबंधन समिति जाखन की सहमति से आपदा पीड़ित 17 परिवारों में तथा गांव के 02 दिव्याग व्यक्तियोँ को वितरित की । इस पुनीत कार्य/सहयोग हेतु ग्राम प्रधान, आपदा प्रबंधन समिति जाखन एवं पीड़ित परिवारों ने सचिवालय के समस्त कार्मिकों का धन्यवाद/आभार जताया।
इस अवसर पर श्री अमित सिंह तोमर,समीक्षा अधिकारी, श्री राजेन्द्र रतूड़ी, समीक्षा अधिकारी,श्री पवन असवाल, समीक्षा अधिकारी, श्री अनुज शेखर समीक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

