प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पखवाड़ा पर मसूरी में प्रदर्शित हुई लघु फिल्म चलो जीते हैं
मसूरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मसूरी में लघु फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन किया गया। स्वामी विवेकानंद के विचार “जो दूसरों के लिए जीते हैं” से प्रेरित यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन के संघर्षों, उनकी सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके आदर्शों को दर्शाती है।
फिल्म प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे मोदीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और समर्पण की भावना को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे।
