नैनीताल के शेर का डांडा में 13 मई से श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन

नैनीताल के शेर का डांडा में 13 मई से श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन
Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के शेर का डांडा रामलीला मैदान में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति द्वारा 13 मई से 22 मई तक श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने की, जबकि संचालन महासचिव पी.सी. पांडे द्वारा किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया और आयोजन की सफलतापूर्वक सम्पन्नता के लिए कई सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। समिति ने जानकारी दी कि 13 मई को मंगल कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। 14 मई से प्रतिदिन प्रातः पूजा-अर्चना के पश्चात दोपहर में भागवत किंकर श्री श्री नमन कृष्ण महाराज अपनी टीम के साथ श्रीमद देवी भागवत कथा की अमृतवर्षा करेंगे।

समिति के अध्यक्ष और महासचिव ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक लाभ प्राप्त करें।

देवभूमि खबर

Related articles