विधायक शुक्ला ने की कार्यकर्ताओं से बैठक
किच्छा।देवभूमि खबर।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता को ही अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जानते हैं व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण होना अत्यन्त आवश्यक है।
श्री शुक्ला कार्यकर्ता दिवस पर कैम्प कार्यालय आवास विकास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान पन्तनगर क्षेत्र के कार्यकर्ता विधायक शुक्ला से मिले व उन्होंने बताया कि पन्तनगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्याएं न सुनने की शिकायत की, जिस पर विधायक ने पन्तनगर एसओ से वार्ताकर कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे उत्पीडन व कार्रवाई न किए जाने पर सख्त निर्देश दिए व कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए कैम्प कार्यालय में हर माह के प्रथम रविवार को कार्यकर्ता दिवस घोषित किया गया है। जिसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 11 बजे से बैठक कर उनकी व क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर उसका निस्तारण किया। हर बूथ के कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ पहुंचे व उन्होंने ग्रामीण एवं बूथ की समस्याओं को बताया। जिसमें सड़क निर्माण, बिजली के खम्भे, नाली निर्माण आदि समस्याओं से अवगत करवाया। समस्याओं के निस्तारण के साथ ही कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्या से कैसे निजात पाई जाए उस हेतु अनेकों सुझाव विधायक के समक्ष रखे। जिस पर विधायक ने विचार कर नए कार्यों को शुरू करने का आश्वासन दिया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष विपिन जल्होत्रा, लवी सहगल, राजेश तिवारी, महेन्द्र पाल, श्रीकांत राठौर, विनोद सिंह, हरीश पंत, कुंदन लाल खुराना, धर्मराज जयसवाल, सुरजीत सिंह, शेर सिंह, अशोक रघुवंशी, किशन गोयल, सोनू अरोरा, हरि कृष्ण चौधरी, दिनेश भाटिया, अक्षय अरोरा, नीरज बजाज, लवकेश गंगवार, हरीश गंगवार, रजत मिश्रा आदि मौजूद थे।

