नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Spread the love

हरिद्वार ।कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में 04 सितम्बर 2025 को की गई चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक तस्कर को दबोच लिया जिसके कब्जे से 96 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुल्तानपुर के एक केमिस्ट से मिलीभगत कर इन कैप्सूलों की तस्करी कर रहा था। इस मामले में थाना कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 868/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और सप्लाई में शामिल केमिस्ट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबर पुत्र नवाब निवासी खारा कुआं, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

कार्रवाई को उ0नि0 बिरेन्द्र सिंह नेगी, का0 अरविन्द चौहान और का0 मदन वर्मा की टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस की इस सतर्कता और सक्रियता से साफ है कि नशे के तस्करों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उन पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles