समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के लिए किया फलों का भंडारा
देहरादून।महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जल चढ़ाने के लिए उमड़ी रही। उत्तराखंड, जिसे देवभूमि माना जाता है, में विशेष उत्साह देखा गया। देहरादून के भाऊवाला स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने आए थे।
इन श्रद्धालुओं के लिए राहत प्रदान करने और सेवा का एक अद्वितीय आयोजन भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट और समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों श्रीजा और रुद्रांश के साथ मिलकर शिव मंदिर में फल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने दिनभर श्रमदान करते हुए श्रद्धालुओं को फल वितरित किए और पुण्य अर्जित किया।
लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को धार्मिक और सामाजिक संस्कार देने के लिए उन्हें ऐसे आयोजनों में शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके जरिए बच्चों में परोपकारिता और मानव सेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस भंडारे के आयोजन से प्राप्त संतोष और आनंद शब्दों से नहीं बताया जा सकता, जो विशेष रूप से बच्चों के श्रमदान के दौरान महसूस हुआ।
इस अवसर पर व्रती महिलाएं, युवा और श्रद्धालु फल भंडारे का प्रसाद लेकर लक्ष्मी अग्रवाल के इस प्रयास की सराहना की और दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया।
