ऑपरेशन सिंदूर के तहत श्री केदारनाथ धाम में विशेष रुद्राभिषेक, भारतीय सेना की कुशलता के लिए प्रार्थना

ऑपरेशन सिंदूर के तहत श्री केदारनाथ धाम में विशेष रुद्राभिषेक, भारतीय सेना की कुशलता के लिए प्रार्थना
Spread the love

केदारनाथ।श्रीकेदारनाथ धाम में आज ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत और भारतीय सेना की कुशलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें बीकेटीसी, पुलिस, केदारसभा के प्रतिनिधियों समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने अपने संदेश में ऑपरेशन सिंदूर को शौर्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि 8 मई को श्री बदरीनाथ धाम में और 9 मई को श्री केदारनाथ धाम में सेना के सम्मान में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा सरलता एवं सुगमता से संचालित हो रही है।

इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पूजा में भाग लिया और कहा कि “हम अपने वीर सैनिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की कामना करते हैं।” उन्होंने बताया कि यात्रा पूरी तरह से सुचारु और सुरक्षित है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से फीडबैक भी लिया।

विशेष रुद्राभिषेक के दौरान प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, वेदपाठी स्वयंवर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सीओ पुलिस अभिनव चौधरी, थानाध्यक्ष राजीव चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, डीएस भुजवाण, अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला, विपिन तिवारी, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles