एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त एक्शन, जसपुर क्षेत्र में मर्डर का अभियुक्त मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त एक्शन, जसपुर क्षेत्र में मर्डर का अभियुक्त मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार
Spread the love

रूद्रपुर। रूद्रपुर में जसपुर क्षेत्र के कलियावाला मोड़ हाईवे के पास मंजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। घटना 5 अक्टूबर 2024 को हुई, जब पुरानी रंजिश के चलते मंजीत सिंह, पुत्र टहल सिंह, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जसपुर कोतवाली में FIR नंबर 489/24 धारा 103(1)/61 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना के तुरंत बाद सख्त निर्देश दिए और सघन चेकिंग अभियान चलाकर अभियुक्त को छुई मोड़ सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles