एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर एसएसपी नैनीताल ने सबको किया लाइन हाजिर

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर एसएसपी नैनीताल ने सबको किया लाइन हाजिर
Spread the love

नैनीताल।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में कोई भी प्रभावी कार्यवाही न होने और लगातार लापरवाही बरतने पर कड़ा कदम उठाया गया है।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल में नियुक्त उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल गीता कोठारी, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज यादव एवं महिला कांस्टेबल इंद्रा जोशी को दिनांक 29 अगस्त 2025 को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक कार्मिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करना होगा।

देवभूमि खबर

Related articles