राज्य स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा,जिले से लेकर पंचायत स्तर तक सरकारी व गैर सरकारी भवन होंगे प्रकाशमान

राज्य स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा,जिले से लेकर पंचायत स्तर तक सरकारी व गैर सरकारी भवन होंगे प्रकाशमान
Spread the love

बागेश्वर09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गडिया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लाॅक प्रमुख गोविंद सिंह दानू द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में तय हुआ कि स्थापना दिवस पर प्रातः 07.00 बजे नुमाईशखेत से प्रभातफेरी प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर नुमाईशखेत पर ही समाप्त होगी। इसके उपरांत 09.00 बजे थाने के पास शहीद पार्क में शहीदो का श्रद्धंाजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर पलिका द्वारा निर्मित 100 फिट ऊंचे झंडा का उद्घाटन भी किया जाएगा।
राज्य स्थापना पर 08 व 09 नवंबर को जिले से लेकर पंचायत स्तर तक सभी सरकारी एंव गैर सरकारी भवनों को प्रकाशमान किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नुमाईशखेत में आयोजित होंगे। भव्य विकास प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में अपने ग्राम पंचायत में नशा उन्मूलन पर बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानांे, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वंय सहायता समूहो व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में पेंटिंग, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग द्वारा फ्रेंडली वाॅलीबाॅल का आयोजन व विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

बैठके दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा राज्यमंत्री षिव सिंह बिष्ट व विधायक सुरेश गडिया ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें बडे संघर्षो के बाद मिला है। इसे सजाना, संवारना व विकसित करना हम सब का दायित्व है। हम सभी को विकास में अपना पूर्ण योगदान देकर जनपद का सर्वागीण विकास कर अग्रणी पंक्ति मंे लाना है। उन्होंने सभी जनपदवासियांे व जनप्रतिनिधियांे से स्थापना दिवस 09 नवंबर को पंचायत घरांे के साथ ही अपने-अपने घरांे को विद्युत मालाओं व दीयों से प्रकाशमान कर हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि स्थापना दिवस से पूर्व नगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसके नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका होंगे। उन्होंने शहीद पार्क की सफाई की व्यवस्था के साथ ही नुमाईशखेत में मंच, साउंड, कुर्सिया सहित आदि समस्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश अधि0अधि0 नगर पालिका को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अनुपमा ह्यांकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ गीतांजलि बंगारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 कमल पंत, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, तहसीलदार दीपिका आर्या, तितिक्षा जोशी, प्रभारी जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सभासद प्रेम सिंह हरडिया, वरिष्ठ नागरिक दलीप खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, दीपक पाठक, अधि0अधि0 नगर पालिका हयात सिंह परिहार, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, अधि0अभि0 जल संस्थान सीएस देवडी, जल निगम वीके रवि, सिंचाई केके जोशी, लघु सिंचाई विमल सुंठा, ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील भारती आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles