पीजी कॉलेज टिहरी में विभिन्न पदों के लिए  छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र किए जमा

पीजी कॉलेज टिहरी में विभिन्न पदों के लिए  छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र किए जमा
Spread the love

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में छात्रसंघ निर्वाचन 2023-24 हेतु विभिन्न पदो ंके लिए छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किये । नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रातः 11ः00 से अपराह्न 03ः00 बजे तक शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।


क्र0सं पद का नाम प्रत्याशी का नाम कक्षा
1 अध्यक्ष अमन पन्त एम.ए. तृतीय सेमेस्टर
युवराज सिंह शाह बी.काॅम प्रथम सेमेस्टर
2 उपाध्यक्ष (छात्राओं हेतु आरक्षित) कु0 सुहानी पुण्डीर बी.एस-सी तृतीय सेमेस्टर
कु0 अंशिका नेगी बी.एस-सी तृतीय सेमेस्टर
3 कोषाध्यक्ष अभिराज सिंह बी.एस-सी तृतीय वर्ष
शुभम श्रीवाण बी.ए. प्रथम सेमेस्टर
4 महासचिव जीशान एम.एस-सी प्रथम सेमेस्टर
हितेश भट्ट एम.एस-सी प्रथम सेमेस्टर
5 सह-सचिव आशीष नेगी बी.एस-सी तृतीय वर्ष
प्रदीप भण्डारी बी.एस-सी तृतीय सेमेस्टर
6 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनिल बी.काॅम तृतीय सेमेस्टर
मोहित सिंह राणा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या/संरक्षक प्रो0 पुष्पा नेगी तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 ए.एम. पैन्यूली ने प्रत्याशियों को लिंगदोह समितियों की संस्तुतियों के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के दिशा-निर्देश दिये।

नामांकन प्रपत्र जमा करवाने में डाॅ. अरविन्द रावत, डाॅ पूजा भंडारी, डाॅ सोबन सिंह, डाॅ. पूष्पा पंवार, डाॅ सुभाष नौटियाल, डाॅ. अजय बहुगुणा, डाॅ हेमलता बिष्ट, डाॅ. अंकिता बोरा, डाॅ. दिनेश चन्द्र पांडे, डाॅ. वैभव सिंह, डाॅ नवीन रावत, डाॅ. पूनम तिवारी, डाॅ. संदीप बहुगुणा, डाॅ जयेन्द्र सजवाण, डाॅ आरती खण्डूरी, डाॅ. मणिकान्त शाह, श्री शंकर कुमार, श्री अनिल सिंह, श्री मोहन सिंह, श्री रविन्द्र सिंह, श्री आदर्श भारती, श्री भीम सिंह, श्री सुजान सिंह, श्री आशीष सिंह इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई ।

देवभूमि खबर

Related articles