सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता के आकस्मिक निधन

Spread the love

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर सामाजिक संगठनों ने भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किये।इनकी अंत्येष्टि लकखीबाग में की गई जहां इनकी पुत्री ने मुखाग्नि दी। गुप्ता ने राज्य के पेंशनर्स के हितों के संघर्ष में अतुलनीय योगदान दिया वे अनेक सामाजिक संस्थाओ मे भी सक्रिय थे।
श्रद्धा सुमन व्यक्त करने वालों में विधायक विनोद चमोली, आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी, डॉ मुकुल शर्मा, गवर्नमेंट पेंशनर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह, जनक्रांति विकास मोर्चा के अध्यक्ष अमित जैन, स्वतंत्र सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के आदेश गुप्ता, रेडक्रॉस के योगेश अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में पेंशनर्स ने भी दिवंगत के प्रति अपनी संवेदनाऐ व्यक्त की।

देवभूमि खबर

Related articles