मृतक आश्रितों को टम्टा ने चेक वितरित किए

Spread the love
अल्मोड़ा ।देवभूमि खबर। विगत 07 दिसम्बर को अल्मोड़ा के समीप कालीधार (पेटशाल) में हुई वाहन दुर्घटना में 05 मृतक परिवारो के आश्रितांे के घर जाकर केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने उन्हें 0101 लाख रूपये के चेक वितरित कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होने कहा कि इस दुर्घटना में बरती गयी लापरवाही के प्रति काफी गम्भीर हैं उनके द्वारा किस स्तर पर लापरवाही बरती गयी है इसी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा मा0 मुख्यमंत्री को पूरे घटनाचक्र से अवगत करा लिया गया है। साथ ही उन्होने बताया कि इस दुर्घटना में शिक्षक एमसी पन्त जो निजि विद्यालय में कार्यरत थे उनकी घरेलू परिस्थिति से भी अवगत करा दिया गया है ताकि उनके आश्रितों को जीविकोपार्जन के लिए कुछ सहायता मिल सके। केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष ने आज वाहन चालक स्व0 खजान राम की पत्नी श्रीमती नीमा देवी, शिक्षिका स्व0 लक्ष्मी साही के पति नरेन्द्र साही, शिक्षिका स्व0 गीता नयाल के परिजनों, शिक्षक स्व0 एमसी पन्त की पत्नी भावना पन्त एवं शिक्षक स्व0 कान्तावल्लभ बवाड़ी की पत्नी हेमा देवी को 0101 लाख रूपये के चेक वितरित किये और कहा कि शासन शोक संतप्त परिवारों के प्रति काफि गम्भीर है और हमेशा यथा सम्भव सहयोग के लिए तैयार है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, सभासद श्याम पाण्डे, उपजिलाधिकारी विवेक राय, तहसीलदार खुशबु आर्या, चन्दन लाल टम्टा, कुन्दल चम्याल, संजय जोशी, राजेन्द्र साही नरेन्द्र साही, यशवर्धन साही, हेमा देवी, श्रीमती भावना पन्त, नीमा देवी मृतकों के पारिवारिजन उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles