पहाड़ी क्षेत्रों में विद्यालय समय परिवर्तन का विरोध, शिक्षक संघ ने सुरक्षा व व्यवहारिकता पर उठाए सवाल

पहाड़ी क्षेत्रों में विद्यालय समय परिवर्तन का विरोध, शिक्षक संघ ने सुरक्षा व व्यवहारिकता पर उठाए सवाल
Spread the love

देहरादून। राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किए गए परिवर्तन का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड ने कड़ा विरोध किया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने इसे पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के प्रतिकूल बताया है।

संघ का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में विद्यालयों का प्रातः 7:10 बजे खुलना अत्यंत अव्यवहारिक है। यहां के छात्र-छात्राएं दूरस्थ गांवों से लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें तड़के समय पर स्कूल पहुंचना कठिन होगा।

महादेव मैठाणी ने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना रहता है और कई अप्रिय घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सुबह के अंधेरे या कम रोशनी में बच्चों का आवागमन उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

संघ ने मांग की है कि पहाड़ी क्षेत्रों की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय संचालन का पूर्व निर्धारित समय यथावत रखा जाए, ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles