मंत्रिमंडलीय उपसमिति देवस्थानम बोर्ड की दो दिन के भीतर रिपोर्ट का अध्ययन करेगी,सरकार लेगी फैसलला

Spread the love

देहरादून। एकतरफ चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड विरोध हो रहा है। दूसरी तरफ बोर्ड को लेकर गठित हाईपावर कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि मंत्रिमंडलीय उपसमिति दो दिन के भीतर रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। समझा जा रहा है कि सरकार बोर्ड पर बड़ा फैसला ले सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने तीन कृषि कानून वापस लिए हैं, पर इसकी तुलना देवस्थानम बोर्ड से नहीं की जानी चाहिए। सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर हाईपावर कमेटी का गठन किया था। कमेटी की जिम्मेदारी सभी पक्षों को सुनने की थी। कमेटी ने फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। सरकार इस मामले में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर फैसला लेगी। इसके लिए सरकार हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट अध्ययन करेगी। अध्ययन करने के बाद जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles