जिलाधिकारी चमोली ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, कार्यों में तेजी लाने पर जोर

जिलाधिकारी चमोली ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, कार्यों में तेजी लाने पर जोर
Spread the love

चमोली।जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग* करने और उसकी नियमित रिपोर्ट* उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर योजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का फॉलोअप कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी देने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता* बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा* के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सीधे तौर पर जनहित* से जुड़ी होती हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए और अधिकारी इन्हें शीघ्र प्राथमिकता* के आधार पर पूरा करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील प्रशासन एवं वन विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान करें। इसके अलावा, जिन योजनाओं में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उनके पुनः प्रस्ताव* तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जनपद के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अब तक कुल 150 घोषणाएं* की गई हैं, जिनमें से 40 घोषणाएं पूर्ण, 42 प्रगतिरत, 50 शासन स्तर पर लंबित तथा 18 घोषणाएं जिला स्तर पर लंबित** हैं।

इस अवसर पर डीडीओ के.के. पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अरविंद नेगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि नवीन ध्यानी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

देवभूमि खबर

Related articles