विधिविधान से तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुले, 500 से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद

विधिविधान से तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुले, 500 से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद
Spread the love

तुंगनाथपंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 2 मई शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:15 बजे विधिविधान से श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। कपाट खुलने की प्रक्रिया आचार्य पुजारी विजय भारत मैठाणी सहित अन्य पुजारियों द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य लंबोदर मैठाणी और बीकेटीसी प्रबंधक बलबीर नेगी की उपस्थिति में पूर्ण की गई।

कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन किए। मंदिर को भव्य पुष्प सज्जा से सजाया गया था, और शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया गया।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 1 मई को भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से चोपता प्रवास पर पहुंची थी, और 2 मई की सुबह डोली श्री तुंगनाथ मंदिर पहुंची।

इस अवसर पर आचार्य लंबोदर मैठाणी, मक्कूमठ में मठापति रामप्रसाद मैठाणी, पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी,  मंदिर समिति प्रबंधक बलबीर नेगी,ग्राम प्रधान विजय पाल, क्षेत्र समिति सदस्य जयबीर नेगी,पुजारी  रविंद्र मैठाणी सहित   चंद्र मोहन मैठाणी,मुकेश मैठाणी,विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, अजय मैठाणी  सहित चंद्र मोहन बजवाल, आलोक एवं बड़ी संख्या में   हकहकूकधारी, पुजारीगण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles