स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में कार्य कर रहे दंत चिकित्सकों को किया बाहर,दंत चिकित्सक बैठे धरने पर

Spread the love

देहरादून।। कोविड-19 कार्य कर चुके दंत चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा झटका देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है। दंत चिकित्सकों ने इसके खिलाफ गांधी पार्क में धरना दिया।

स्वास्थ्य महकमे ने कोविड-19 में काम करने वाले 70 डेंटिस्ट चिकित्सकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। । डॉक्टरों की मानें तो पिछले 2 सालों में उन्होंने कोविड-19 में काम किया है । उन्होंने कहा कि सरकार ने उनको सम्मानित करने के बजाय उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। जिससे कि डॉक्टर नाराज हैं और आज सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं ।डॉक्टरों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार को उनकी जरूरत थी तो सरकार ने उन्हें बुलाया है और आज सरकार उनकी तरफ अपनी नजरें इनायत नहीं कर रही हैं ।डॉक्टर पार्थ ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक तरफ सभी राज्यों को सतर्क रहने की बात कही है और दूसरी तरफ राज्य सरकार चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है ।डॉ पार्थ ने कहा जल्दी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो डॉक्टर राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन देगी आपको यह भी बता दें कि उत्तराखंड में डेंटिस्ट चिकित्सकों कि कोई भी नियमावली नहीं है जिसे लेकर भी डॉक्टर नाराज हैं।

देवभूमि खबर

Related articles