नगर पालिका परिषद विवादों के घेरे से घिरा रहता है

नगर पालिका परिषद विवादों के घेरे से घिरा रहता है
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की नगर पालिका परिषद का जब से नया गठन हुआ है तब से विवादों के घेरे में घिरा हुआ रहता है। विवाद सुलझने का नाम नही ले रहा है। अभी एक महिला नगर पालिका सभासद ने बदसुलूकी का आरोप सीधे अध्यक्ष पर लगा डाला। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

यहाँ बता दें सभासद लता दफौटी द्वारा अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल पर बदसलूकी का आरोप लगाया।जिस के बाद सभी सभासद एकजुट हुए और पालिका अध्यक्ष से उनके दफ्तर में बातचीत करने पहुंचे लेकिन मामला शांत होने के बजाय और गंभीर हो गया।

सभासदों के ऑफिस से निकालने के दौरान ऑफिस के दरवाजे का शीशा टूट गया और मामले को गरमाता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई।इसके बाद सभी पालिका के सभासदों द्वारा आगामी बोर्ड बैठक का बहिष्कार की घोषणा कर दी।


मामले को  द

ेख कर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता में सरस्वती खेतवाल ने सभासद लता दफौटी के आरोपों का खंडन किया।हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उनके कक्ष में पिछले चार दिनों से ऑडिट चल रहा था और उसी दौरान उनकी एक रिश्तेदार थोड़े समय के लिए उनसे मिलने आई थीं। इस दौरान हुई गहमा गहमी के चलते बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है।


वहीं सभासदों द्वारा भी प्रेस वार्ता आहूत की गई जिसमें पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया और कहा गया कि वे जनता के चुने प्रतिनिधि है उन्हें जनता के कार्य के लिए हमेशा ततपर हैं ।जिसके चलते हुए पब्लिक की समस्या लिखित रूप से अध्यक्ष के सम्मुख रखेंगे और व्यक्तिगत रूप से अध्यक्ष के समक्ष नहीं जाएगा और तय समय में अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो जनता को संग लेकर आंदोलन किया जाएगा साथ ही कहना है कि नगर के वार्डों की कूड़ा सोलर लाइट स्ट्रीट लाइट आदि समस्याएं हैं जिनका समाधान नगर हित के लिए होना आवश्यक है । आये दिन विवादों का कारण यह भी हो सकता है नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस की है और कुछ सभासद भाजपा के और अधिकांश सभासद निर्दलीय एवं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। जबसे नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर डॉक्टर सरस्वती खेतवाल विजयी होकर आयी तब से विवाद कुछ न कुछ बात को लेकर आये दिन होता रहता है। समस्त सभासदों ने जिसमें भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय ने एक राय होकर निष्कर्ष निकाला
जो भी समस्या देनी होगी वह अध्यक्ष को या पालिका प्रशासन को लिखित में देनी होगी जिसमें सभी सदस्यों ने हामी भरी

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सभासद मुकेश जोशी, जितेंद्र पांडे, रमेश प्रसाद, मनोज जगाती, सपना बिष्ट, भगवत रावत, गजाला कमाल समेत समस्त वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles