थराली और नंदानगर को राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

थराली और नंदानगर को राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित
Spread the love

चमोली। जिला पंचायत चमोली की प्रथम बैठक आज अध्यक्ष श्री दौलत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने किया।

बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सदन के सम्मुख अपना परिचय दिया। अपर मुख्य अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जिला पंचायत की कार्य प्रणाली की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में सर्वसम्मति से 06 समितियों — निर्माण समिति, जल प्रबंधन एवं विविधता प्रबंधन समिति, नियोजन एवं विकास समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, शिक्षा समिति तथा प्रशासनिक समिति का गठन किया गया।

सत्र में अध्यक्ष महोदय के उपयोग हेतु पुराने वाहन को निष्प्रयोज्य घोषित कर नया वाहन क्रय करने तथा कार्यालय भवन और शिविर आवास की आवश्यक मरम्मत कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक के दौरान सदन ने थराली एवं नंदानगर क्षेत्र में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने हेतु ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया।

इस अवसर पर सदस्य श्री प्रदीप बुटोला, श्री विक्रम सिंह, श्रीमती रमा देवी, श्रीमती सरोजनी देवी, श्रीमती उर्मिला बिष्ट, वित्तीय परामर्शदाता श्री शैलेन्द्र सिंह बुटोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम.एस. बिष्ट, प्रशा. अधिकारी के.सी. जोशी सहित अन्य सभी जिला पंचायत कार्मिक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles