गोदियाल हरिद्वार व नैथानी टिहरी लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक नियुक्त,कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने की खुशी व्यक्त

Spread the love

श्रीनगर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्र से समन्वयक नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। ये समन्वयक चुनाव तक इन क्षेत्रों में काम करेंगे।

कांग्रेस महासचिव वेनुगोपाल ने समन्वयकों की सूची जारी की है। जिसमें हरिद्वार से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, गढ़वाल क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से डा.जीतराम व नैनीताल ऊधम सिंह नगर क्षेत्र से गोविंद सिंह कुंजवाल को समन्वयक नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल को हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से समन्वयक नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए पांचों सीट पर कांग्रेस के जीत का दावा व्यक्त किया है।

खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, निवर्तमान सभासद संजय फौजी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मैठाणी,परवेज अहमद,वाईएस पंवार,उम्मेदसिंह मेहरा,शिव लाल,राजेश्वरी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मुख्यालय ने अंकिता प्रकरण का लिया संज्ञान , विधि सम्मत न्याय दिलवाने का दिलवाया भरोसा

Spread the love देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने कहा कि मीडिया एवं सोशल मीडिया पर अंकिता भण्डारी के माता-पिता द्वारा वर्तमान में अंकिता भण्डारी केस से सम्बन्धित तथाकथित वीआईपी के बारे में कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता को नामित करते हुए ये […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279