नगर निगम के वाहन का शीशा तोड़ने व चालक से मारपीट करने वाले तीन युवक श्रीनगर से गिरफ्तार

नगर निगम के वाहन का शीशा तोड़ने व चालक से मारपीट करने वाले तीन युवक श्रीनगर से गिरफ्तार
Spread the love

श्रीनगर।28 अप्रैल की रात नगर निगम के वाहन चालक प्रफुल नेगी के साथ शराब के नशे में धुत तीन युवकों द्वारा गाली-गलौच और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपियों ने न सिर्फ चालक से विवाद किया, बल्कि नगर निगम के वाहन पर पत्थर फेंककर उसका शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

चालक की तहरीर पर श्रीनगर कोतवाली में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके के CCTV फुटेज व पूछताछ के आधार पर आरोपी अभय रावत (निवासी न्यू डांग, श्रीनगर) को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य दो युवकों—आयुष मड़ोली (निवासी न्यू डांग, श्रीनगर) और गौतम (निवासी मिस्त्री मोहल्ला, श्रीनगर, हाल निवासी मणी चौरास)—को पुलिस ने 29 अप्रैल की सुबह गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने शराब के नशे में हुड़दंग और वाहन का शीशा तोड़ने की बात कबूली है।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles