सेवा पखवाड़े पर पर्यटन विभाग करेगा उत्कृष्ट होम स्टे का चयन और पुरस्कार वितरण
देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अवसर पर जनपद देहरादून में संचालित होम स्टे का चयन कर उन्हें पुरस्कृत करेगा। यह चयन उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्, देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।
जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि देहरादून के होम स्टे संचालक 22 सितम्बर 2025 की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर प्रवेश कर सकते हैं। अब अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 सितम्बर 2025 की मध्य रात्रि कर दी गई है। चयनित होम स्टे संचालकों को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा।
यह पहल पर्यटन क्षेत्र में गुणवत्ता और सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि होम स्टे संचालक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर सकें और स्थानीय पर्यटन को नई दिशा मिल सके।
