छात्र-छात्राए यातायात के नियमों का करें पालन: दिपेंद्र सिंह
लंढौरा ।देवभूमि खबर। चमनलाल महविधालय लंढौरा में संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस मौकें पर यातायात प्रभारी निरीक्षक दिपेंद्र सिंह ने छात्राओं को यातायात के संबंध में जानकारी दी। तथा प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में ग्रुप ए ने बाजी मारी।
संविधान दिवस पर चमन लाल महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय प्राण व दैहिक स्वतंत्रता-अनु. 21 था। संगोष्ठी में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र रुपिन कुमार ने प्रथम पुरस्कार छात्रा विखाशा ने द्वितीय पुरस्कार व फरमानी ने तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किया वहीं संगोष्ठी में उपस्थित एडवोकेट अनिल कुमार, दिनेश धीमान, डा. ईश्वर दयाल कंसल ने एलएलबी करनें वालें छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी दी। वहीं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में ग्रुप अ के छात्र राहुल गिरी, अब्दुल रहमान, विनीत शर्मा, वकार आलम व अनीस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक रुड़की दिपेंद्र सिंह ने कालेज के छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने की बात कहीं। साथ ही समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहां कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में आयोजनों से छात्र-छात्राओं में एक उर्जा शक्ति का संचार तथा उनका ज्ञान वर्द्धन होता हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन त्यागी, डॉ. सूर्यकांत धस्माना ने किया। इस मौके पर तरुण कुमार, डॉ. निशु, डॉ. दीपा अग्रवाल, किरण शर्मा, विमल कान्त, गौरव, नावेद आसिफ,राजबीर सिंह,शिवानी, नेहा शर्मा,शहजाद आलम आदि मौजूद रहे।
