स्नोव्यू मार्ग पर वाहनों के जाम से राहगीरों को भारी दिक्कत, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

स्नोव्यू मार्ग पर वाहनों के जाम से राहगीरों को भारी दिक्कत, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी 

नैनीताल | सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में ऊँचाई वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्नोव्यू को जाने वाले मार्ग — मालड़न कॉटेज से लेकर ब्रेसाइड तक — जबरदस्त वाहनों के जाम की चपेट में आ गया। इस जाम के चलते पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग मूल रूप से पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इस पर यूटिलिटी वाहन, चार पहिया व दो पहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासतौर पर इस रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, जो इसकी संवेदनशीलता को और बढ़ा देता है।

हालांकि रविवार को स्कूलों की छुट्टी के कारण आवाजाही कुछ कम रही, लेकिन आवश्यक कार्यों से गुजर रहे लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा।

गौरतलब है कि नैनीताल के कई अन्य मार्गों पर भी निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्नोव्यू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसे पुनः पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी अनहोनी की आशंका को रोका जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles