उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा माहौल
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के तत्वावधान में सचिवालय परिसर में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की ओर से श्री ललित कुमार के नेतृत्व में रंगारंग प्रस्तुति दी गई। सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सचिवालय सेवा की महिला कर्मियों सहित श्री गुप्तेश सिंह बड़ोला, श्री राकेश महर और श्री जनेऊप मैठुरी ने गीत-संगीत और गायन की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री सुनील लखेड़ा ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सचिवालय संघ के महासचिव श्री राकेश जोशी, उपाध्यक्ष श्री जीतामणि पैन्यूली, संयुक्त सचिव श्री रजनीश सिंह रावत और श्री जगत सिंह डसौली, कोषाध्यक्ष श्री रमेश सिंह चर्तवाल, सहायक प्रचार सचिव श्रीमती रेणु मठपाल, सलाहकार श्री लालमणि जोशी, श्री महावीर सिंह डोहन, श्री ब्योमकेश दुबे, श्री अनिल प्रकाश चूनियाल, श्री जनेऊप मैठुरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री गोविंद सिंह रावत, श्री पुष्कर सिंह नेगी, श्री पंचम मिश्रा, श्री केवल सिंह राणा, श्री अमित शर्मा, श्रीमती मंजू जोशी, श्री भगवान सिंह धामी, श्री रमेश उनियाल और श्री मदन सिंह चमोली सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जनेऊप मैठुरी द्वारा किया गया। होली मिलन कार्यक्रम ने सचिवालय परिवार के बीच आपसी सौहार्द और उत्सवधर्मिता को बढ़ावा दिया।

