उत्तराखंड कौशल प्रतियोगिता 2025 : युवाओं के हुनर को मिलेगा बड़ा मंच

उत्तराखंड कौशल प्रतियोगिता 2025 : युवाओं के हुनर को मिलेगा बड़ा मंच
Spread the love

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड सरकार की ओर से उत्तराखंड कौशल प्रतियोगिता 2025 (India Skills 2025 Competition) आयोजित की जा रही है। यह भारत की सबसे बड़ी राष्ट्र स्तरीय कौशल प्रतियोगिता है, जहां प्रदेश और देश के युवा अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को न केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे आगे चलकर WorldSkills जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सामान्य श्रेणी के प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2004 या उसके बाद का होना चाहिए। वहीं कंकरीट कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, लैंडस्केप गार्डनिंग, ऑटोनॉमस मोबाइल, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, इंडस्ट्री 4.0, मेकाट्रॉनिक्स और रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन जैसी श्रेणियों के लिए प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2001 या उसके बाद का होना अनिवार्य होगा। इनमें से साइबर सिक्योरिटी, इंडस्ट्री 4.0, मेकाट्रॉनिक्स और रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन टीम प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें दो प्रतिभागी एक टीम के रूप में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण www.skillindiadigital.gov.in पर कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए skillindiacompetitionuk@gmail.com पर मेल अथवा 7618222334 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर साबित करने का सुनहरा अवसर है।

देवभूमि खबर

Related articles