HTML tutorial
HTML tutorial

हल्द्वानी में मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

हल्द्वानी में मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Spread the love

हल्द्वानी।कोतवाली हल्द्वानी एवं थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शे में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को वादिनी दीपा खडायत निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मार्च को कालाढूंगी टैम्पो स्टैंड से घर जाते समय ऑटो में सवार एक महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया। इस आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी महिला मुस्कान (26 वर्ष) निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, मथुरा को 27 अप्रैल 2026 को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने मुखानी क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में पता चला कि उसके पति अमित भी चोरी की घटनाओं में सहयोग करता था। दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की गई है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी और उसके पति का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार और महिला कांस्टेबल राजवती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देवभूमि खबर

Related articles