किसानों के सहयोग से वर्तमान में समिति 60 लाख रूपये के मुनाफे में चल रहीं है:विनोद कुमार
ऋलंढौरा। किसान सहकारी समिति के चैयरमैन चैधरी विनोद कुमार ने कहां कि किसानों के सहयोग से वर्तमान में समिति 60 लाख रूपये के मुनाफे में चल रहीं हैं। समिति इस लाभ एक योजना के अन्तर्गत किसानों को महज दो प्रतिशत की ब्याज पर एक लाख रुपये तक का ऋण देगी किसानों की मांग पर जल्द ही घोसीपुरा गांव के पास मुंडलाना रोड पर किसानों के लिए खाद, बीज गोदाम बनाया जाएगा। लंढौरा में किसान सहकारी समिति वार्षिक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के चैयरमेन चैधरी विनोद कुमार ने किसानों को संबोधित करतें हुए कहां कि घोसीपुरा के प्रधान चै. अनिल कुमार ने मुंडलाना रोड पर खाद, बीज गोदाम बनाने का प्रस्ताव दिया है। शीघ्र ही चयनित भूमि पर गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में किसान सहकारी समिति 60 लाख रुपये के फायदे में चल रही है। किसानों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत समिति के 20 फीसदी सदस्यों को लाभ वितरित किया जाएगा। किसानों को दो फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये तक लोन दिया जायेगा। बैठक में भाजपा नेता चै. बिजेंद्र सिंह नें किसानों को खेती में पैदावार बढ़ाने की भी बात कहतें हुए उन्हें पैदावार बढ़ाने के तरीकें भी बताए इस मौके पर समिति के एमडी सुरेंद्र सिंह, प्रेम गिरी, कुंवर कृष्ण पाल सिंह उप चेयरमैन शानइलाही, प्रधान युसूफ, डाॅ. अशोक पांडे, चै. मयंक, हाफिज मुस्तकीम, मांगेराम, असगर अली, मुस्लिम, बारू, दादइलाही, आलोक, मदन सिंह, चै. यशवीर सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
