नाबालिग से शारीरिक शोषण मामले में सहयोगी महिला गिरफ्तार

नाबालिग से शारीरिक शोषण मामले में सहयोगी महिला गिरफ्तार
Spread the love

पिथौरागढ़।जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिग से शारीरिक शोषण और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त विजय कोहली को 03 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब उसकी सहयोगी महिला सुनीता देवी उर्फ सोनी कोहली पत्नी विनोद कुमार, निवासी ग्राम खजुरिया श्रीराम, थाना भूता, जिला बरेली (उ0प्र0), हाल निवासी बलियापानी, गंगोलीहाट को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट श्री संजीव कुमार द्वारा की जा रही थी, जबकि सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और सर्विलांस की मदद से अभियुक्ता को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता – सुनीता देवी उर्फ सोनी कोहली (उम्र 28 वर्ष)

पुलिस टीम – अ0उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 सुन्दर सिंह पोखरिया, म0हो0गा0 ज्योति ऐरी, हे0का0 हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस सैल), का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस सैल)

देवभूमि खबर

Related articles