भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स रेफर

भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स रेफर
Spread the love

चमोली। ग्राम पाव, विकासखंड पोखरी की गंभीर रूप से घायल श्रीमती रामेश्वरी देवी को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति गंभीर होने पर हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। प्रशासन और चिकित्सा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरलिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने वन विभाग के अधिकारियों को भालू प्रभावित क्षेत्रों में भालू के आक्रमण की रोकथाम हेतु तकनीकी टीम सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि और प्रातः नियमित गश्त करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार बीती शाम चारा लेने गई महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया था। वन विभाग और पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाए जाने के बाद आज सुबह लापता महिला रामेश्वरी देवी जंगल में घायल अवस्था में मिलीं।

आज सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान में महिला बामनाथ–पोखरी मोटर मार्ग से करीब ढाई किलोमीटर दूर, 70–80 मीटर खड़ी ढलान पर बांज के पेड़ के पास मिलीं। रेस्क्यू टीम ने स्टेचर की मदद से महिला को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

देवभूमि खबर

Related articles