राज्य कर मुख्यालय में जीएसटी-2.0 पर कार्यशाला आयोजित

राज्य कर मुख्यालय में जीएसटी-2.0 पर कार्यशाला आयोजित
Spread the love

देहरादून।राज्य कर मुख्यालय में शनिवार को जीएसटी-2.0 पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 22 सितम्बर 2025 से लागू हुए नवीन जीएसटी प्रावधानों, कर दरों में हुए परिवर्तनों और अन्य कर सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयुक्त कर श्रीमती सोनिका के निर्देशों और 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में आयोजित इस कार्यशाला में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्घाटन विशेष आयुक्त राज्य कर, श्री आई.एस. बृजवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी-2.0 के हालिया संशोधन व्यापार जगत को कराधान व्यवस्था में अधिक स्पष्टता और पारदर्शिता प्रदान करेंगे। कार्यक्रम चार चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में स्वागत व उद्बोधन हुआ, जबकि दूसरे चरण में स्लाइड्स और पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान संयुक्त आयुक्त श्री अनुराग मिश्रा, श्री प्रवीण कुमार गुप्ता और उपायुक्त श्री आशीष ठाकुर ने जीएसटी संशोधनों की गहन व्याख्या की।

तीसरे चरण में आईएयू और अन्य संगठनों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान अधिकारियों ने किया। इसमें ई-वे बिल, फैब्रिक, पेपर, जॉब वर्क, ऑटोमोबाइल सर्विस और मोटर्स इंडस्ट्रीज से जुड़े कर दरों के परिवर्तन पर विस्तृत चर्चा हुई।

अंतिम चरण में विशेष आयुक्त श्री आई.एस. बृजवाल ने आईएयू अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सचिव हेमन्त कुरीच और उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्यभर में संभागीय कार्यालयों और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर जीएसटी-2.0 से जुड़े संशोधनों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यशाला का संचालन सहायक निदेशक, राज्य कर प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान श्री जयदीप सिंह रावत ने किया तथा सहयोग सुश्री गरिमा जोशी (राज्य कर अधिकारी) ने किया। समापन पर अपर आयुक्त श्री अनिल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के साथ भी शीघ्र ही विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles