युवा नेता सरदार नवजीत कांग्रेस में शामिल
विकासनगर।क्षेत्र के जाने माने युवा नेता सरदार नवजीत सिंह आज राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए । युवा नेत्री बानी शर्मा ने कांग्रेस का पटका पहना कर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और कहा क़ि उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी ।
राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने इस मौके पर सरदार नवजीत सिंह को विकास नगर विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी ।
सरदार नवजीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि 5 साल से विकास नगर में कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए है। भारतीय जनता पार्टी का उन्होंने आज तक समर्थन किया है लेकिन डबल इंजन की सरकार ने दिखा दिया कि भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसी कोई नीति नहीं है जिससे कोई विकास कार्य हो सके या किसी बेरोजगार को रोजगार की व्यवस्था की जा सके । भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा युवाओं का सिर्फ उपयोग किया है और उन्हें धर्म जाति के नाम पर आपस में बांटा है ।
उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में नवप्रभात को जिताने के लिए वह अपने जी जान लगा देंगे।

