अभियांत्रिकी एंव प्रौधोगिकी संस्थान धुड़दौड़ी में पन्त की 133वीं जयन्ती पर दी श्रद्धांजलि

अभियांत्रिकी एंव प्रौधोगिकी संस्थान धुड़दौड़ी में पन्त की 133वीं जयन्ती पर दी श्रद्धांजलि
Spread the love

पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के जीबी पंत अभियांत्रिकी एंव प्रौधोगिकी संस्थान धुड़दौड़ी में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की 133वीं जयन्ती पर, उन्हें याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।
   

कोविड-19 के मानको के अनुसार पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर एस0एस राणा ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती धूमधाम से नहीं मनाई गई, और केवल उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबकि जनपद के अन्य संस्थान, कार्यालय में भी पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई।

इस अवसर पर वहां मौजूद संस्थान में निदेशक एमपीएस चैहान, संजय डिमरी, उमाकांत बड़थ्वाल, संस्कृति विभाग के प्रेम चंद ध्यानी, गोकुल सिंह, नवीन भट्ट, दलीप सिंह आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। 

देवभूमि खबर

Related articles