आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ आक्रोश ,दून की सड़कों पर मांगी भीख

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मंगलवार को दून की सड़कों पर लोगों से भीख मांगी। साथ ही अपनी समस्या बताते हुए प्रदेश सरकार पर कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का आरोप भी लगाया।
कार्यकर्ताओं ने शहर के कई हिस्सों में भीख मांगी। सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल पर जुटी। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा महानगर कार्यालय से भीख मांगने का कार्यक्रम शुरू किया। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चैक, तिब्बती मार्केट, सर्वे चैक, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए कई स्थानों पर लोगों से भीख मांगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड धरना स्थल पर अपना आंदोलन चला रही हैं। लेकिन उनके पास अब खाने-पीने सहित आवश्यक चीजों को पूरा करने के लिए धनराशि नहीं बची है। लिहाजा उन्होंने भीख मांगने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि से जो धनराशि एकत्रित होगी वह महिलाओं के खर्चा-पानी में काम आएगी।
इससे पहले परेड ग्राउंड धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं है। लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह धरना स्थल से हटने वाली नहीं हैं।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल के अलावा प्रतिभा शर्मा, विजय लक्ष्मी नौटियाल, मीना रावत, बीना जोशी, आशा थपलियाल, विमला गैरोला, बसंती रावत, अबला चैहान, ममता रतूड़ी, सुषमा पंचपुरी, शहनाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्याज के बाद आलू की कीमतों ने बिगाड़ा जायका

Spread the loveदेहरादून।देवभूमि खबर। शहरवासी अभी तक प्याज की बढ़ती कीमतों से उबर नहीं पाए थे कि, अचानक आलू ने भी लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले हफ्ते तक 20 रुपए प्रति किलो में बिकने वाला नया आलू वर्तमान में 25 से 30 रुपए प्रति किलो में […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279