HTML tutorial
HTML tutorial

नेहरू कॉलोनी और ऋषिकेश में संयुक्त अभियान, 160 से अधिक टेट्रा पैक/पव्वे जब्त

नेहरू कॉलोनी और ऋषिकेश में संयुक्त अभियान, 160 से अधिक टेट्रा पैक/पव्वे जब्त
Spread the love

देहरादून।जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 122 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयप्रकाश (70 वर्ष) निवासी माजरी चौक, मोहकमपुर तथा राजेंद्र कुमार (42 वर्ष) निवासी रिस्पना नगर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त लाल बहादूर साहनी (58 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 42 पव्वे टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अवैध शराब की तस्करी और नशे के कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही, ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles