केन्द्र और राज्य की गलत नीतियों से पहाड़ो मे कोरोना वायरस फैला: इं० डीपीएस रावत
सतपुली ।गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं० डीपीएस रावत ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार आपस मे मिलकर भी कोरोना को रोकने मे बिफल रहे जिसका परिणाम आम पहाड़ी आज भुगत रहा है। आज पहाड़ो मे लोगो का जीना मुश्किल हो रखा है। एक तरफ तो महामारी बुखार और साथ मे कोरोना काल।
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि केन्द्र और राज्य आरटीपीसीआर टेस्ट करने के लिये सरकार ने आधार कार्ड /आरोग्य सेतु ऐप स्वास्थ्य केंद्रों मे लागू तो करवा दिया और गाइडलाइन भी जारी करवा दी।लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट का राज्यो की सीमाओं पर खूब फर्जीवाड़ा चल रहा रहा है। राज्यो की सीमाओं पर पुलिस और स्वास्थ्य विभागों के पास कोई ठोस सपूत नही है कि आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट सही
या गलत है!
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि सभी सरकारी अस्पताल प्राइवेट लैब भी आरोग्य सेतु ऐप से जुड़ने चाहिये थे। आरोग्य सेतु ऐप मे फ़ोटो के साथ पूरा विबरण जुड़ना चाहिये था। जिससे की पूरे देश के राज्यो के सीमाओं पर पुलिस और स्वास्थ्य विभागों को आसानी होती। पर सरकार ने कोई ध्यान नही दिया जिसका परिणाम आज पूरे उत्तराखण्ड राज्य मे कोरोना फैल चुका है। सरकार ने सबसे बड़ी गलती तो कुम्भ मेला के होने सेे कर दी थी। अगर कुम्भ मेला इस साल स्थगित कर देते तो शायद आज प्रदेश मे कोरोना नही फैलता। पर सरकार, मंत्री और अधिकारियो की जेब कैसे भरती!
पिछले कुम्भ मे भी घोटाले हुये थे पर उत्तराखण्ड की विपक्ष पार्टी कांग्रेस और यूकेडी भी नाकाम रही है इस मुद्दे को भुनाने के लिये।
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि अब सरकार को सभी उत्तराखण्ड के लोगों के बिजली पानी हाउस टैक्स, रोड टैक्स आदि माफ करने होंगे, जिससे कि लोगो को कुछ तो राहत मिले। क्यो कि पिछले साल से अब तक काफी लोगो का रोजगार स्वरोजगार भी छिन चुका है। पर सरकार के तरफ से हवा हवाई वादे तो बहुत किये थे पर धरातल पर कोई कार्य नही हुआ है।

