दिल्ली और उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सुविधाएं भी राम भरोसे ही चल रही हैं :इं० डीपीसी रावत

दिल्ली और उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सुविधाएं भी राम भरोसे ही चल रही हैं :इं० डीपीसी रावत
Spread the love

पौड़ी।चौबट्टाखाल विधानसभा लोकसहिंता प्रतिनिधि पूर्व सांसद प्रत्याशी गढ़वाल इं० डीपीसी रावत ने कहा कि प्रदेश मे बढ़ते संक्रमण के पीछे भी सरकार का ही हाथ है जिस प्रकार से कुंभ 2021 मे हर रोज 2500 मामले सामने आ रहे थे तब सरकार ने क्यो लापरवाई की थी।
आज सरकारी अस्पतालों मे जगह नही है प्राइवेट अस्पताल मन चाहा पैसा बसूल कर रहे हैं। कही ना कही सरकार की मिली भगत से सब यह हो रहा है। क्यो कि आधे से अधिक अस्पताल नेताओं के चल रहे हैं। नियम बाइलॉज भी नेताओ के हॉस्पिटल के लिये मान्य नही है।

इं० डीपीसी रावत कहा कि बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की स्वास्थय सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि, इस महामारी में राज्य सरकार महज कुछ ही वेंटिलेटर की व्यवस्था के सहारे कोरोना की जंग लड़ने की तैयारी में है जो बढ़ते संक्रमण के दरों को देखते नाकाफी है। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे है। रोजाना उत्तराखण्ड मे लगभग पाँच हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं और मरने वालों की तादात भी सौ के पार बढ़ती जा रही है।

इं० डीपीसी रावत ने कहा अभी हाल ही मे केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भांजे को ही दून होस्पिटल मे ही बेड नही मिला तो आम जनता का क्या हाल हो रहा है यह एक सोचने वाला बिषय है।
आज लोग कोरोना महामारी से बचने के लिये जंग लड़ रहे है और प्रदेश सरकार पिछले एक साल से केवल केन्द्र के रिमोट से ही चल रही हैं। जब सरकार को पता था तो यह सभी सुबिधाये सरकार ने क्यो नही की है। पिछले 20 सालों से डबल इंजन (बीजेपी और कांग्रेस) की सरकार रही हैं पर इन दोनों सरकारों ने सिर्फ लूटने का काम किया है। और अब जो बचा एक्सपाइरी माल है घोटालो के लिये उस पर आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल की नजर लगी हैं।
जिसका नतीजा आम जनता 20 साल से भुगत रही हैं।
इस प्रदेश को छेत्रिय पार्टी की सरकार चाहिये जो कि यहां के मूल निवासियों की हो। वह अच्छा समझ सकते हैं प्रदेश के मुदो को। जनता को भी लक्ष्य 2022 मे दिल्ली नागपुर बीजेपी कांग्रेस आप की रिमोट कंट्रोल की सरकार का सफाया करना चाहिये। और अपने लोगो की सरकार बनानी चाहिये जो यहां के छेत्रिय मुदो पर काम करे।
इं० डीपीसी रावत ने कहा बताया कि पहाडों में पहले से ही स्वास्थय सेवा बदहाल रूप से चल रही हैं और अब प्रदेश पर एक और दूसरा कोरोना काल का ग्रहण लग चुका है
और अब हालात और भी ज्यादा भयावाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ विज्ञापनों के माध्यम से वाहवाही लूटने का काम कर रही है और कुछ नही।

इं० डीपीसी रावत ने कहा वही हाल दिल्ली की आम आदमी पार्टी की भी चल रही है टीवी मेट्रो के विज्ञापनों
पर केजरीवाल की सरकार ने 700 करोड़ रुपये खर्च कर दिये हैं और कन्याकुमारी से लेकर ले लदाख तक पार्टी का प्रचार हो रहा है।
और दिल्ली मे ऑक्सीजन के लिये भीख मांग रहे हैं केजरीवाल। यह बड़ा ही दुःखद है। एक तरह तो दिल्ली की सरकार कहती हैं हम दिल्ली इसको लंदन बना देगे पर आज पता चल रहा है कि सचमुच दिल्ली प्रदेश की स्वास्थ्य की पोल खुली और धरातल पर कितना काम कर रही हैं। मोहल्ला क्लीनक भी एक बड़ा ही घोटाला रहा है केजरीवाल की सरकार मे जो आज फालतू जानवरो का अड्डा बन चुका है। शराब नीति मे अपना नया अबकारी बिभाग खोलकर खुली लूट मचा रही हैं केजरीवाल सरकार।

देवभूमि खबर

Related articles