उक्रांद महानगर की बैठक में धीरज शर्मा को हर्रावाला 97 वार्ड का अध्यक्ष किया गया मनोनीत
देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर ईकाई की बैठक महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी की अध्यक्षता में मिंयावाला डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सम्पन्न हुई। बैठक में विशेषकर डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्डो की गठन पर चर्चा की गयी। जिसमे बालावाला,हर्रावाला, नकरौंदा, नवादा आदि के गठन पर चर्चा की।
इस अवसर पर हर्रावाला (97) वार्ड का अध्यक्ष पद पर महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने धीरज शर्मा को मनोनीत किया । बैठक में दल द्वारा पूर्व घोषित 17 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम पर अधिक से अधिक लोगो को शामिल करने की रणनीति बनायी गयी।
इस अवसर महानगर महामंत्री लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरण रावत कश्यप,मिनांक्षीसिंह, दिनेश सिंह पंवार आदि थे।

