उत्तरकाशी-अलग-2 जगहों पर 3 किलो 55 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तरकाशी-अलग-2 जगहों पर 3 किलो 55 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी- पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे कल 28 नवंबर की सायं में थानाध्यक्ष मोरी केदार सिंह चौहान के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान स्थान लूणागाड़ के पास से रमेश सिंह चौहान पुत्र बुद्धि सिहं चौहान निवासी ग्राम पटयूड़ पो0 डांगूठा तह0 त्यूनी, जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष को 02 किग्रा 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी और बड़कोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान दोबाटा के पास से गुरुदेव सिंह पुत्र प्रेम सिहं निवासी वार्ड नं0 01 नगर पालिका बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी उम्र 31 वर्ष को 01 किग्रा 05 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles