STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही — करीब 12 लाख की चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर के निर्देशन में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा राज्यभर में मादक पदार्थों के खिलाफ […]

रिश्वतखोरी पर सख्त कार्रवाई-वनकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आज रिश्वतखोरी के मामले में दो वनकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम ने फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद चम्पावत एवं फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट पुत्र राम दत्त भट्ट, वर्तमान निवासी जूप वार्ड, नियर […]

रात के अंधेरे में घने जंगल से पर्यटकों की मदद को पहुँची लक्ष्मणझूला पुलिस

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 9:00 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिप्रा जोशी और […]

रजत जयंती वर्ष पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी—जिलाधिकारी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में विभागीय उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने  राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम, प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, तथा […]

शिक्षा विभाग में चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति , विभागीय मंत्री डॉ. रावत के अनुमोदन के उपरांत आदेश जारी

देहरादून।विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी भी […]

मुख्यमंत्री ने किया ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ

टनकपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में ₹185.20 करोड़ की लागत से बनने वाली शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा […]

हरिद्वार पुलिस ने घर से हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

हरिद्वार। जनपद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को गुरुकुल नारसन मंगलौर निवासी रोहित कुमार द्वारा अपने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर […]

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होंगी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, देहरादून में चयन ट्रायल की तिथियां घोषित

देहरादून। आगामी 25वीं राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर प्रदेशभर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद देहरादून की टीमों के गठन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां और स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। जिला खेल कार्यालय हरिद्वार […]

रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) में आयोजित हुई साप्ताहिक पुलिस परेड, अपराध समीक्षा बैठक के बाद केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर हुआ सामूहिक भोज

रुद्रप्रयाग। रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों ने दौड़ चाल, ड्रिल और शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया। एसपी रुद्रप्रयाग ने नियमित रूप से परेड और शस्त्राभ्यास कराने के […]

कनारीछीना में प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग, रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने किया डीएम और सीएमओ को ज्ञापन

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कनारीछीना क्षेत्र में प्राथमिक अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने जिला अधिकारी व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रतिनिधि प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व […]