रिश्वतखोरी पर सख्त कार्रवाई-वनकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार
देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आज रिश्वतखोरी के मामले में दो वनकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
टीम ने फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद चम्पावत एवं फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट पुत्र राम दत्त भट्ट, वर्तमान निवासी जूप वार्ड, नियर एमईएस कैम्प, चम्पावत को ₹20,000/- रिश्वत लेते हुए मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी, जनपद चम्पावत से गिरफ्तार किया।
सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

