उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने की उत्तराखंड पुलिस आरक्षी संवर्ग के 1521 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी संवर्ग के जनपद के पुलिस (पुरुष) के रिक्त 785 पदों पीएससी /आईआरबी (पुरुष) के 291 पदों तथा फायरमैन के(पुरूष/महिला) के 445 पदों को मिलाकर 1521 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

















