HTML tutorial
HTML tutorial

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त घोषित

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त घोषित
Spread the love

उत्तरकाशी। श्री गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने कपाट खुलने की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा की।

मंदिर समिति के अनुसार, 18 अप्रैल को मां गंगा की भोग मूर्ति की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान डोली भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी।

इसके पश्चात 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे डोली पुनः गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

हर वर्ष शीतकाल के दौरान कपाट बंद रहने के बाद ग्रीष्मकाल में लगभग छह माह के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं, जिससे देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles